आंबेडकरवादी साहित्य प्रकाशन में पुस्तक प्रकाशन के लिए पांडुलिपियाँ आमंत्रित हैं। प्रकाशन का विषय-क्षेत्र आंबेडकर-दर्शन, बुद्ध-धम्म, साहित्य, आलोचना, शोध, सामाजिक चिंतन, इतिहास, संस्कृति तथा समकालीन वैचारिक प्रश्नों से संबंधित विविध विषयों तक विस्तृत है।
पांडुलिपि भेजने से पहले
पांडुलिपि मौलिक, सुव्यवस्थित और प्रकाशन योग्य होनी चाहिए। लेखक पांडुलिपि भेजते समय निम्न जानकारी अवश्य उपलब्ध कराएँ—
• पुस्तक का शीर्षक
• लेखक का संक्षिप्त परिचय
• पुस्तक का संक्षिप्त परिचय
• पांडुलिपि की अनुमानित शब्द-संख्या
• संपर्क मोबाइल नंबर
• ई-मेल पता
• पांडुलिपि भेजने का माध्यम
पांडुलिपि ई-मेल के माध्यम से भेजी जा सकती है।
ई-मेल:
info@ambedkarvadisahityaprakashan.com
पांडुलिपि के साथ ई-मेल के विषय में “पांडुलिपि प्रकाशन हेतु” अवश्य लिखें।
प्रकाशन प्रक्रिया
प्राप्त पांडुलिपि का विषयगत, वैचारिक एवं संपादकीय स्तर पर परीक्षण किया जाएगा। प्रकाशन संबंधी निर्णय पांडुलिपि की विषयवस्तु, मौलिकता, गुणवत्ता और प्रकाशकीय उपयुक्तता के आधार पर लिया जाएगा।
पांडुलिपि भेजना प्रकाशन की स्वीकृति की गारंटी नहीं है। प्रकाशन संबंधी अंतिम निर्णय प्रकाशक का होगा।
आंबेडकरवादी साहित्य प्रकाशन
प्रामाणिक विचार, गंभीर लेखन और गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन।