आंबेडकरवादी साहित्य प्रकाशन का उद्देश्य केवल पुस्तकों का प्रकाशन नहीं, बल्कि आंबेडकर-दर्शन, बुद्ध-धम्म और समतामूलक विचारों पर आधारित गंभीर साहित्य को पाठकों तक पहुँचाना है। हमारा प्रकाशन सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, विवेक और मानवीय गरिमा से जुड़े वैचारिक प्रश्नों को केंद्र में रखता है। यहाँ प्रकाशित पुस्तकें साहित्यिक अभिव्यक्ति के साथ सामाजिक यथार्थ, वैचारिक स्पष्टता और परिवर्तनकारी दृष्टि को महत्त्व देती हैं। प्रकाशन की प्रत्येक कृति अध्ययन, विचार-विमर्श और सामाजिक चेतना के विस्तार की दृष्टि से प्रस्तुत की जाती है।
इस कैटलॉग में आंबेडकरवादी विचारधारा, बुद्ध-धम्म, कविता, निबंध और सामाजिक चिंतन से संबंधित पुस्तकें सम्मिलित हैं। पुस्तकों के शीर्षक पर क्लिक करके उनके विस्तृत परिचय, मूल्य और खरीदारी संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।